Posts

भारत के नंबर #1EK रईस बने गौतम अदाणी... पर दुनिया में नंबर 2

Image
भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी की सफलता जारी है... अब वह भारत के नंबर #1EK रईस बन गए हैं और कभी नंबर #1EK रईस रहे मुकेश अंबानी साहब पीछे हो गए हैं। मैंने हमेशा कहा है कि शिखर पर फिसलन रहती है... और नंबर एक सीमित है.. और समय बदलता जरूर है। देख लीजिए समय चक्र ने रईसी में नंबर #1EK का खिताब अब अदाणी की झोली में डाल दिया है। दुनिया की बात करें तो वह तीसरे नंबर पर थे और जल्द ही दूसरे नंबर पर आ गए। विश्व के धनपतियों की सूची में यह स्थान पाने वाले वे पहले भारतीय व पहले एशियाई हैं। हालांकि ब्लूमबर्ग इंडेक्स के अनुसार, अब अदाणी के आगे अमेरिका के शीर्ष उद्योगपति व टेस्ला के सीईओ एलन मस्क व अमेजन के प्रमुख जेफ बेजोस ही हैं। रईसी में कभी मुकेश अंबानी की तूती बोलती थी लेकिन अब समय बदल गया है। यहां पर सबसे मजेदार बात यह भी है कि उद्योगपति गौतम अदाणी भले भारत और एशिया के नंबर #1EK रुपये वाले बन गए हों लेकिन उनके समूह पर करीब ढाई लाख करोड़ रुपया का कर्ज भी है। ब्लूमबर्ग के अरबपति सूचकांक के अनुसार 60 साल के गौतम अदाणी की नेटवर्थ (कुल संपत्ति) 137.4 अरब डॉलर है। उनसे आगे अमेजन के संस्थापक व सीईओ जेफ बेज...

#1EK थी लाल इमली, एक था टि्वन टावर

Image
कानपुर से नोएडा की दूरी.... करीब साढ़े चार सौ किलोमीटर। दो इमारत... #1EK कानपुर की लाल इमली मिल और दूसरी नोएडा का ट्विन टावर...! दोनों इमारतों में समानता कोई नहीं है लेकिन दोनों की ‘मौत’ होने जा रही है... #1EK को विस्फोट से उड़ाया जाएगा और दूसरे को बीमारू बनाकर बंद करने की तैयारी कर ली गई है। गुस्ताखी माफ... सबसे मजेदार तथ्य यह है कि लाल इमली को खत्म करने से पहले सजाया और संवारा गया है। इसे देखकर ऐसा लग रहा है कि यह ‘ब्रांड’ फिर से जिंदा होने जा रहा है लेकिन हकीकत यह है कि यह नाम अब सिर्फ इतिहास में दर्ज होने वाला है। इसी प्रकार नोएडा के ट्विन टावर के साथ लोग सेल्फी ले रहे हैं... यादें में इसे रखने के लिए। 28 अगस्त की दोपहर 2:30 बजे विस्फोट के जरिए इसे ज़मींदोज़ कर दिया जाएगा। इस टावर की ऊंचाई 100 मीटर के करीब है और इन दोनों ट्विन टावर्स को गिराने के लिए 3700 किलो विस्फोटक लगाया गया है। इसे भ्रष्टाचार का शिखर कहा जा रहा है... जिसे अदालत ने गिराने की अनुमति दे दी है। विस्फोट होगा... धड़ाम.. के बाद यह धराशायी हो जाएगा... जब तक आप इस लेख को पढ़ रहे होंगे, तब तक यह जमींदोज हो चुका होगा। ...

प्रधानमंत्री मोदी फिर नंबर #1EK... बजाओ घंटा विकास आ रहा है...!

Image
दुनिया भर में विकास की बातें करने वाले प्रधानमंत्री मोदी के नाम का डंका जोरों से बज रहा है। #1EK सर्वे में वह फिर से 75 फीसदी अप्रूवल रेटिंग के साथ शीर्ष पर रहे हैं। यह घोषणा मॉर्निंग कंसल्ट पॉलिटिकल इंटेलिजेंस के सर्वेक्षण में की गई। इस सर्वे के मुताबिक, पीएम मोदी को 75 फीसद लोगों ने पसंद किया है। दूसरे पायदान पर मैक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर (63%) और ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बानीस (58%) तीसरे नंबर पर है। सबसे मजेदार बात यह है कि दुनिया का दरोगा कहे जाने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन महज 41 प्रतिशत रेटिंग के साथ अप्रूवल रेटिंग में छठवें नंबर पर हैं। उनसे बेहतर इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी (54%) रेटिंग के साथ चौथे और ब्राजील के जायर बोलसोनारो (42%) पांचवें नंबर पर हैं। दुनिया भर के 22 विश्व नेताओं की सूची में बाइडन के बाद कनाडा के राष्ट्रपति जस्टिन ट्रूडो को 39 प्रतिशत और जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा को 38 फीसदी रेटिंग मिली है। उल्लेखनीय है कि मोदी लगातार तीसरी बार इस सूची में अव्वल रहे हैं। इससे पहले जनवरी 2022 और नवंबर 2021 में भी वह वैश्विक...

सावन गुजरते ही दुनिया से रुख्स्त हो गए सावन कुमार टाक

Image
नाम : सावन कुमार टाक जन्म : 9 अगस्त, 1936, जयपुर राजस्थान मृत्यु : 25 अगस्त, 2022, मुंबई चर्चित फिल्में ः ‘हवस’, ‘सौतन की बेटी’, ‘सौतन’, ‘बेवफा से वफा’, ‘सनम बेवफा’ आदि। हिंदी सिनेमा को तमाम कालजयी फिल्में देने वाले निर्माता निर्देशक सावन कुमार टाक 25 अगस्त को दुनिया छोड़कर चले गए। फिल्मी दुनिया में वर्ष 1967 से फिल्म ‘नौनिहाल’ से शुरू हुअा उनका सफर... लगातार जारी रहा। उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में दीं। उनकी पूर्व पत्नी उषा खन्ना ने अपनी आखिरी बातचीत के बारे में बताया। सावन कुमार ने  उन्हें घर पर बुलाकर नए कुक का खाना टेस्ट करने कहा। वह बोलीं- सावन के व्रत चल रहे हैं। बाद में आऊंगी। तब सावन कुमार ने उनसे कहा जब सावन खत्म हो जाएं तब तुम घर पर खाने का स्वाद लेने आना। सावन के गुजरने के साथ सावन कुमार दुनिया से रुख्स्त हो गए। उनसे जुड़े कई मशहूर किस्सों में बताते हैं कि अपनी मां के 45 रुपये चुराकर वह कोलकाता चले गए थे। वहां सत्यजीत रे से मुलाकात की और फिर डायरेक्शन में कॅरिअर बनाने का निश्चय किया। फिर वह मुंबई आ गए। संघर्ष के बाद मोहन स्टूडियो से उनका फिल्मी सफर शुरू हुआ। फिल्मी सफर ...

विपश्‍यना (Vipassana) : #1EK सांस की अहमियत

Image
विपश्यना का अर्थ है - विशेष प्रकार से देखना (वि + पश्य + ना) लेकिन क्या ऐसा हम कर रहे हैं...! इस प्रश्न का उत्तर हमें स्वयं से पूछना होगा। विपश्यना (संस्कृत) या विपस्सना (पालि) यह गौतम बुद्ध द्वारा बताई गई #1EK योग साधना हैं। इसमें सांस लेने और छोड़ने के बीच जो रिक्त स्थान है, उस पर सहजता से ध्यान देने पर जोर दिया गया है। इसी ध्यान को विपश्यना कहा गया है। यह #1EK प्राचीन ध्‍यान विधि है, जिसका अर्थ होता है देखकर लौटना. इसे आत्‍म निरीक्षण और आत्‍म शुद्धि की सबसे बेहतरीन पद्धति माना गया है। हमारी जिंदगी क्या है... मेरे शब्दों में कहें तो महज #1EK सांस का सफर...! #1EK सांस भीतर... और जब वह बाहर निकलती रहती है तो जिंदगी चलती रहती है और जैसे ही #1EK सांस बाहर जाने के बाद भीतर नहीं पहुंची... शरीर ‘मिट्टी’ कहलाने लगता है। तभी कहा गया है कि यह दुनिया #1EK सराय है... और विपश्यना जीवन की सच्चाई से भागने की शिक्षा नहीं देता है, बल्कि उसे उसके वास्तविक रूप में स्वीकारने की प्रेरणा देता है। आत्मनिरीक्षण की यह कला हमें भीतर और बाहर की सच्चाई का साक्षात्कार कराती है। मन में व्यर्थ के विचार आना बंद ह...

We have #ZEE1EK, हमारे पास है #ज़ीवनएक

Image
ज़िदगी से शिकायत तो हमें बहुत हैं लेकिन फिर भी हम इसे शिद्दत से जीना चाहते हैं क्योंकि We have #ZEE1EK बोले तो हमारे पास #ज़ीवनएक ही है। हमारी जिंदगी में कई बार ऐसे मौके भी आते हैं, जब हम करना कुछ चाहते हैं और करना कुछ पड़ता है। आप माने या न माने, लेकिन यही सच है एक इत्तफाक जिंदगी को नई दिशा दे देता है। किसी मोड़ पर कोई #1EK अच्छा शख्स टकराता है और हमारी ज़िदगी महक जाती है। इसी प्रकार कोई खलनायक मिलने पर जिंदगी नरक भी बन सकती है। जिंदगी में यदि सकारात्मक होता है तो ऐसे क्षणों से हम सभी को ऊर्जा मिलती है। इसी प्रकार नकारात्मकता हमें अवसाद की ओर ले जाती हैं। ऐसे हालातों की वजह से लोग अक्सर आत्मघाती कदम उठा लेते हैं। वे भूल जाते हैं कि उनसे नफरत करने वाले यदि कुछ लोग हैं तो उनसे प्यार करने वालोंं की संख्या उनसे कहीं ज्यादा है। पहले जानते हैं कि जिंदगी क्या है... मेरे शब्दों में कहें तो महज #1EK सांस का सफर...! #1EK सांस भीतर... और जब वह बाहर निकलती रहती है तो जिंदगी चलती रहती है और जैसे ही #1EK बाहर जाने के बाद भीतर नहीं पहुंची... तो मौत की सुगबुगाहट आसपास सुनाई देने लगती है। तभी किसी न...

#1EK खबर की तरह एनडी टीवी बिक रहा है...!

Image
रवीश कुमार... नाम तो सुना होगा। चर्चा है कि उन्होंने एनडी टीवी छोड़ दिया है। दूसरी खबर है कि एएमजी मीडिया नेटवर्क्स (एएमएनएल) की सहायक कंपनी विश्वप्रधान कामर्शियल प्राइवेट लिमिटेड ने परोक्ष रूप से एनडीटीवी समूह की 29.18 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कंपनी जल्द ही एनडीटीवी में 26 फीसदी हिस्सेदारी और खरीदने की भी कोशिश करेगी। मतलब साफ है कि अब एनडी टीवी बिकने की चर्चा चल रही है। गुस्ताखी माफ...! हर मीडिया समूह में सबसे ज्यादा चर्चा खबरें बेचने को लेकर होती है। अरे.. यह खबर बिक सकती है... तुम खबर नहीं बेच सकते तो काम के पत्रकार नहीं हो... डेस्क इंचार्ज नहीं हो... खबर बेचने वाला चाहिए...! कुल मिलाकर खबर को उत्पाद की शक्ल देने वाले मीडिया समूह जब खुद खबर बनते हैं तो... लोग चटकारे लेकर उनकी चर्चा करते हैं, खासकर पत्रकार बिरादरी के लोग। सोशल मीडिया पर इस समय एनडी टीवी की टीआरपी जबरदस्त बढ़ी है... वजह चाहे जो भी हो... उसके बिकने की खबर ट्रेंड कर रही है...! यही समय है...! विरोधी फरमा रहे हैं कि मोदी के पि्रय अडाणी जब चैनल की कवरेज नहीं खरीद सके तो उन्होंने चैनल ही खरीद ल...