Posts

#1EK डॉक्टर की मौत... जिसने हार्ट अटैक का इंतजार नहीं किया...!

Image
वर्ष 1991 में निर्देशक तपन सिन्हा ने #1EK कालजयी फिल्म बनाई थी #1EK डॉक्टर की मौत। इसमें डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय के जीवन से प्रेरित #1EK बेचैन कर देने वाली कहानी है। आजादी के नायक सुभाष चंद्र बोस को तो आम भारतीय जानता है लेकिन इत्तेफाक से इसी नाम से और #1EK शख्सियत हजारीबाग में जन्मी थी, जिसने इतिहास तो रचा लेकिन गुमनामी के पन्नों पर...! यह बात और है कि बाद में उसकी उपलब्धियां जब लोगों के सामने आईं, तब तक वह इस दुनिया से रुख्सत हो चुका था। वह शख्स अपनी मौत नहीं मरा था, बल्कि प्रतिभा हनन के चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया था और अपने सुसाइड नोट में लिखा था- "मुझे मारने के लिए मैं हर रोज दिल का दौरा पड़ने का इंतजार नहीं कर सकता।" दरअसल, डॉ. सुभाष की मौत.... प्रतिभा के हनन की कहानी है। हमारा सामाजिक ढांचा ऐसा ही है, जिसमें औसत दर्जे की बुद्धि वाले लोगों की जमात है...! क्षमा कीजिएगा... गुस्ताफी माफ... लेकिन यही कड़वा सच है... जैसे मुझे लोकतंत्र और भीड़तंत्र में कोई समानता नहीं दिखती... क्योंकि हमारे मुल्क में हर वोट की कीमत समान है...। इस भीड़ में तमाम कुशाग्र बुद्धि वाले व्यक्ति खो ...

अब दुनिया करेगी ‘लक्ष्मी’ पूजा... शगुन की #1EK शुरुआत

Image
दुनिया को हम अंग्रेजी में ‘अर्थ’ कहते हैं... और उसकी अर्थव्यवस्था चलती है धन से...! धन बोले तो मुद्रा और लगभग हर देश की मुद्रा अलग-अलग है। हम ‘लक्ष्मी’ की पूजा करते हैं... बोले तो धन की देवी... और हमारे यहां ‘रुपये’ को धन कहते हैं...! भारत से थोड़ा आगे बढ़ते हैं तो दुनिया में सर्वाधिक ताकतवर मुद्रा है दुनिया के दरोगा अमेरिका का डॉलर...! अब ब्रेक लेते हैं... #1EK ट्वीट पर चर्चा करते हैं... यह ट्वीट जुलाई 2013 में विपक्ष के नेता और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किया था... इसमें दावा किया गया था कि आजादी के समय अर्थात 15 अगस्त 1947 को #1EK रुपये #1EK डॉलर के बराबर था...! लेकिन ‘आजतक’ ने इसे गलत ठहराया था... उसका कहना था कि इस दावे की पुष्टि करने के लिए कोई डाटा मौजूद नहीं है। दूसरी बात यह है कि आजादी से लेकर 1966 तक भारतीय रुपये की वैल्यू डॉलर नहीं ब्रिटिश पाउंड के मुकाबले आंकी जाती थी...! यह थी भूतकाल की बात... लेकिन बात तो भविष्य की जा रही है कि अब दुनिया करेगी ‘लक्ष्मी’ की पूजा... इस समय अंतराल के बीच में वर्तमान है और हम सभी इस कालचक्र में रहकर ही भविष्य की सोचते हैं...यही सच ...

सनातन में कहा गया है कि ब्रह्म #1EK है... और 'अल्लाह ...

Image
#1EK खबर.. बीबीसी हिंदी की.... हेडिंग थी- ‘इस्लाम से पहले मूर्ति पूजा होती थी काबा में’.... इसमें लिखा गया था- साल 628 में पैग़ंबर मोहम्मद ने अपने 1400 अनुयायियों के साथ एक यात्रा शुरू की. यह इस्लाम की पहली तीर्थयात्रा बनी लेकिन इससे पहले काबा में मूर्ति पूजा की जाती थी लेकिन बाद में यह बंद हो गई...! इस्लाम धर्म का आधारभूत सिद्धांत 'ला इलाहा इल्लल्लाह मुहम्मदुर्रसूलुल्लाह'. यानी कि 'अल्लाह एक है... और सनातन में कहा गया है कि ब्रह्म एक है...! दोनों वाक्यों को पढ़ा जाए तो मुझे लगता है कि अर्थ #1EK ही है लेकिन सनातन सोच में जहां मूर्ति पूजा को भी स्वीकार किया गया है, वहीं इस्लाम में इसका घोर विरोध दिखता है, नतीजा... विवाद या बखेड़ा खड़ा हो जाता है। सनातन समुद्र की तरह खुद में सभी को समाहित करने का माद्दा रखता है और निर्गुण और सगुण दोनों तरह की पूजा पद्धतियों को मान्यता देता है और इसीलिए वह समुद्र की तरह विशाल है दूसरी ओर इस्लाम के कथित जानकार कहते हैं कि अल्लाह को किसी मनुष्य के हाथों से बनाई गई तस्वीर में क़ैद नहीं किया जा सकता...! दरअसल, क़ुरान के 42वीं सूरे की 42 नंब...

दुनिया में सबसे बड़ा... और सबसे छोटा कौन?

Image
दुनिया में सबसे बड़ा... और सबसे छोटा कौन? यह सवाल किसी से पूछें तो वह झट से जवाब देगा ‘फलाना...’ लेकिन जैसे ही दूसरे सवाल पूछेंगे... कैसे... तो वह सकते में आ जाएगा! कैसे? दरअसल, दुनिया में जो कुछ भी है... सब अनोखा है... यही प्रकृति की खूबसूरती है लेकिन जैसे ही हम तुलना करना शुरू करते हैं... तो हमारी निगाह में कोई बड़ा या छोटा हो जाता है...! यही सच है.. जैसे कौन का देश सबसे बड़ा है... सवाल का उत्तर मिलता है रूस... और सबसे छोटा देश कौन सा है तो उत्तर मिलेगा वेटिकन सिटी है, जिसका क्षेत्रफल 0.44 वर्ग किलोमीटर है और यहां की जनसंख्या 800 है लेकिन अमेरिका के नेवादा राज्य में 'रिपब्लिक ऑफ मोलोसिया' नामक अकेला #1EK संप्रभु देश है। इसे मोलोसिया गणराज्य के रूप में जाना जाता है। यह मुल्क दो एकड़ से भी कम भूमि को कवर करता है और नेवादा के डेटन स्थित कार्सन नदी के किनारे बसा हुआ है। देश की स्‍थापना 1977 में हुई थी और इसे मूल रूप से ग्रैंड रिपब्लिक ऑफ वल्डस्टीन कहा जाता था. इसका नाम 1998 में लगभग 20 साल बाद किंगडम ऑफ मोलोसिया कर दिया गया। चकित न हों... मैं अपनी जानकारी को सही होने का क...

#1EK फिल्म पठान... के पीछे दुनिया जहान

Image
नया साल 2023.... तारीख 25 जनवरी... को रिलीज होने वाली है #1EK फिल्म पठान... लेकिन ट्रेलर आते ही इसके पीछे पड़ गई है दुनिया जहान। सोशल मीडिया में फिल्म को लेकर #BoycottPathan का ट्रेंड चल रहा है... लेकिन वजह सबके लिए अपनी-अपनी है। किसी भी प्लेटफार्म पर जाएं... यशराज फिल्म की पेशकश ‘पठान’ विवाद के घेरे में है...। #BoycottPathan ट्रेंड के चलते फिल्म की कमाई पर क्या फर्क पड़ेगा, यह तो समय बताएगा लेकिन यह फिल्म रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में आ गई है। करीब चार साल बाद इस फिल्म से सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक करने जा रहे बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान बड़ा धमाका करने की फिराक में हैं। दूसरी ओर कथित रूप से भगवा रंग को बेशर्म बताने पर.... गुस्ताखी माफ! किंग खान को लोग भिखारी बनाने की मुहिम में जुटे हुए हैं। एक यूज़र ने लिखा है- एक तरफ़ शाहरुख खान माता वैष्णो देवी जा रहे हैं, दूसरी तरफ भगवा को बेशर्म रंग बताकर अश्लील दृश्य फ़िल्मा रहे हैं। एक अन्य ने कमेंट किया है- पठान के ज़रिए बॉलीवुड सॉफ्ट पोर्न परोस रहा है। ट्विटर यूज़र कह रहे हैं कि पठान का रिलीज हुअा गाना बॉलीवुड में चलाए जा रहे मज़हब...

#1EK जुमला... Boss is always right...

Image
हर ऑफिस में #1EK जुमला आम है... Boss is always right...और यदि बॉस गलत हो तो... कहा जाता है- पहला नियम याद रहो... अर्थात Boss is always right...! यह #1EK ‘मीठा सच’ है...! ‘मीठा सच’ क्यों मैं कह रहा हूं... क्योंकि संस्कृत में कहा गया है- सत्यं ब्रूयात् प्रियं ब्रूयात् , न ब्रूयात् सत्यम् अप्रियम् , प्रियं च नानृतम् ब्रूयात् , एष धर्मः सनातन: हमें सत्य बोलना चाहिए और प्रिय बोलना चाहिए। कभी भी अप्रिय लगने वाला सत्य नहीं बोलना चाहिए लेकिन प्रिय लगने वाला असत्य भी नहीं बोलना चाहिए। कहा जाता है कि सत्ता को सत्य पसंद नहीं होता और सत्ता का ही दूसरा नाम बॉस है...। क्या मैं सही हूं? शायद हां या नहीं... लेकिन दुनिया गोल है... यह हम सभी मानते हैं लेकिन सच यही है कि दुनिया पूरी तरह गोल नहीं है... गोल की तरह है। ठीक यही स्थिति हमारी समझ की भी है। अक्सर गणित के दो अक्षरों 9 और 6 का उदाहरण हमारे सामने आ जाता है कि यह देखने का नजरिया है। हो सकता है कि आप सही हो और सामने वाला भी। जो आपको 9 दिख रहा है... वह सामने वाले की नजर से देखेंगे तो 6 नजर आएगा। इसी प्रकार कहते हैं कि कुएं के भीतर रहने वाला मेंढक ...

भारत, हिंदुस्तान और इंडिया... ये तीनों नाम हैं मेरे.... 1EKBharat

Image
भारत, हिंदुस्तान और इंडिया... ये तीनों नाम हैं मेरे.... लेकिन इनमें #1EK संबंध है कि राष्ट्र के तौर पर ये #1EK हैं। आज भारत हमारा राष्‍ट्र है और इंडिया हमारा देश और हिंदुस्तान को मुल्क कहें तो क्या ‘राष्‍ट्र’, ‘देश’ और ‘मुल्कर’ में कुछ अंतर है? किसी से यह सवाल पूछे तो उसका जवाब नहीं होगा। साफ है कि #1EK व्यकि्त के जैसे कई नाम हो सकते हैं, नीली छतरी वाले को कई नामों से पुकारा जा सकता है। ठीक वैसे ही राष्ट्र के यदि तीन नाम हैं तो क्या हुआ? हमारी जड़ें बहुत गहरी भले हो लेकिन भाषाई विविधता के चलते कुछ दिक्कतें भी हैं। जैसे कि्रकेट में भारतीय टीम को टीम इंडिया कहना लोगों को सरल लगता है। इसी प्रकार कई लोग खुद को हिंदुस्तानी कहलाना पसंद करते हैं और कई खुद को भारतीय मानते हैं लेकिन क्या नामों के अंतर से वे जुदा हो जाते हैं? नहीं... जब यही उत्तर हर सि्थति में हमें सही लगता है तो फिर विवाद क्यों? देश के संविधान में ‘इंडिया दैट इज भारत’ का जिक्र है। हम लोगों में ईगो बोले तो अहम बहुत है और इसलिए इंडिया की जगह देश का नाम भारत करने की मांग सुप्रीम कोर्ट में करते हुए #1EK याचिका भी दायर हो चुकी है।...